पिछले हफ्ते रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म बेबी ने बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में 'डॉली की डोली' को काफी पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से अब तक बेबी ने 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जबकि सोनम की फिल्म 15 करोड़ रुपये की कमा पाई है।
बेबी एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है। इसमें अनुपम खेर, केके मेनन, राणा दग्गूबाती, डैनी और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि अरबाज खान के निर्देशन में बनी डॉली की डोली एक कॉमेडी फिल्म है।