Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और रिलीज होने के बाद ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इससे जुड़ा रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
रणवीर और सारा ने लूटी महफिल
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर और सारा पूरे जोश और एनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि ‘शरारत’ गाना पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और अब इस वायरल वीडियो ने इसे और भी चर्चा में ला दिया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और रणवीर सिंह की एनर्जी और सारा अर्जुन के डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।
‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।