फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे अर्जुन रामपाल, ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी से करेंगे फाइट

Sat, 21 Mar 2026 10:11 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल फिलहाल ‘धुरंधर 2’ में जलवा बिखेर रहे हैं। इस फिल्म में उनका काफी इंटेंस लुक नजर आ रहा है। लेकिन अब एक नए और बड़े प्रोजेक्ट में उनकी कास्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन
अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल का लुक देखकर तो सब ही हैरान हैं। इस फिल्म में वे काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें वे ‘कांतारा’ स्टार ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आ सकते हैं अर्जुन रामपाल
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अर्जुन रामपाल जल्द ही ऋषभ शेट्टी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म में आमने-सामने नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस भव्य फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे, जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म में विलेन के अहम रोल में दिखाई दे सकते हैं।

यह फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ के नाम से बनाई जा रही है, जिसे काफी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में इतिहास को शानदार विजुअल्स और इमोशनल अंदाज के साथ दिखाने की कोशिश की जाएगी।

खास बात यह है कि यह फिल्म निर्माता संदीप सिंह के डायरेक्शन डेब्यू के तौर पर भी देखी जा रही है और इसे 2026-27 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। कुल मिलाकर, अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी की यह टक्कर दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाली है, क्योंकि फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ में नजर आए अर्जुन रामपाल
फिलहाल अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर 2’ में नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।

‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें