फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: पिता के साथ अबु धाबी में मस्ती करते दिखे रणवीर सिंह, ऐड में सैर सपाटे पर निकले बाप-बेटे

Mon, 29 May 2023 07:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने पिता संग एक एडवरटाइजमेंट किया है। ये ऐड उन्होंने अबु धाबी के ट्यूरिज्म को सपोर्ट करते हुए किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों खूब एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
रणवीर सिंह, पिता जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर ने पिता जगजीत सिंह भवनानी के साथ एक ऐड शूट किया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे रणवीर पिता के संग मस्ती कर रहे हैं। अबू डाबी के ट्यूरिज्म के इस प्रमोशन वीडियो में बाप बेटे की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस वीडियो की झलक को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर अपने पिता के साथ मॉल से लेकर शहर के कई हिस्सों में सैर-सपाटे कर रहे हैं। अबु धाबी के टूरिज्म पेज एक्सपीरियंस अबु धाबी की तरफ से यह वीडियो शेयर किया गया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में रणवीर और उनके पिता जगजीत सिंह समुद्र किनारे एंजॉय कर रहे हैं।

रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोनों कार्टिंग और स्विमिंग भी करते दिख रहे हैं। शूटिंग के दौरान जगजीत उनसे बार-बार कर रहे हैं कि वहां और भी करने के लिए काफी कुछ था। जैसे ही ऐड खत्म होने वाला होता है रणवीर अपने पापा से अगली एक्टिविटी के बारे में पूछते हैं, लेकिन यह सुनकर निराश हो जाते हैं कि उन्हें अब घर लौटना होगा। रणवीर कहते हैं कि अभी उन्हें और एंजॉय करना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'सिर्फ एक समर काफी नहीं है रणवीर सिंह से पूछकर देख लीजिए।'
विज्ञापन

बात दें कि रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में 'सिम्बा', 'बाजीराव मस्तानी', 'गली बॉय', 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' जैसी बेहरतीन फिल्में दी हैं। इनके शानदार काम को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से रणवीर की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाए हैं। जिनमें 83, जयेशभाई जोरदार, सर्कस जैसी फिल्में शमिल हैं, जिनमें रणवीर कुछ खास कमाल करने में कामयाब नहीं हुए।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन के फैन हैं अनिल कपूर, अभिनेता ने तारीफ करते हुए कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें