सोशल मीडिया पर आयरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आयरा ऑटो की सवारी करती हुई दिख रही हैं। उन्हें इस वीडियो में कैजुअल लुक में देखा जा सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। हाल ही में उन्हें लग्जरी गाड़ी छोड़कर ऑटो में सफर करते देखा गया।
आयरा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके मंगेतर नुपुर एक जिम ट्रेनर हैं। 18 नवंबर 2022 को दोनों ने सगाई की थी। आमिर के अलावा वह बॉलीवुड के कई कलाकारों को फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आयरा खान पेशे से एक थिएटर डायरेक्टर हैं। उन्होंने मदीहा नाम के नाटक का निर्देशन भी किया है, जिसमें युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच भी नजर आ चुकी हैं। South Industry: साउथ इंडस्ट्री में चलता है इन परिवारों का दबदबा, अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक का नाम है शामिल