ट्रेडिशनल लुक में लगे खूबसूरत
रणवीर और दीपिका पारंपरिक लुक में नजर आए। दीपिका पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, रणवीर ने व्हाइट शेरवानी से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान कपल के साथ बिटिया दुआ नहीं नजर आईं। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
बीते वर्ष किया बिटिया का स्वागत
रणवीर सिंह और दीपिका के घर 08 सितंबर 2024 को बिटिया का जन्म हुआ। बेटी का नाम कपल ने दुआ रखा है। इस खूबसूरत जोड़ी ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। दीपिका और रणवीर जब भी साथ दिखाई देते हैं, तो फैंस की नजरें बेबी दुआ को ढूंढने लगती हैं। हाल ही में वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के दौरान जब कपल को स्पॉट किया गया तो फैंस बेबी दुआ के बारे में पूछते दिखे।
यूजर्स ने दी शानदार प्रतिक्रिया
फैंस दीपिका और रणवीर के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों हमेशा ही अच्छे लगते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी'। इस शादी के फंक्शन नें रणवीर सिंह की मां और उनके दादा को भी देखा गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं दीपिका 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी।