तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी
मुंबई पुलिस ने ब्रांद्रा एरिया के सभी सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। इस मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हालांकि, मामले के संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पहले सैफ अली खान के स्टाफ को मामले में पूछताछ के लिए ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था। लेकिन, बाद में उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई।
ऑटो ड्राइवर ने दी अहम जानकारी
सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने भी इस मामले में अहम जानकारी साझा की है। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वह जब अभिनेता को अस्पताल लेकर गया तो उनका सफेद कुर्ता खून से बुरी तरह लथपथ था। हालांकि, उसने तब गौर नहीं किया कि ऑटो में सवार शख्स अभिनेता सैफ अली खान हैं। इसके अलावा ड्राइवर के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के बाद सैफ अली खान ने गार्ड को बुलाया और कहा, 'मेरे लिए एक स्ट्रेचर लेकर आओ। मैं सैफ अली खान हूं'। सैफ अली खान को अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। हालांकि, वे खतरे से बाहर हैं।