फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गली ब्वॉय' के 2 नए पोस्टर रिलीज, एक साथ नजर आए रणवीर और आलिया

Wed, 02 Jan 2019 11:47 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gully boy - फोटो : twitter
विज्ञापन

साल 2018 की शुरुआत में पद्मावत फिर आखिर में सिम्बा जैसी हिट देकर रणवीर सिंह ने पूरा साल अपने नाम कर लिया। अब रणवीर की नई फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होने की तैयारी में है। 2019 के पहले दिन ही गली ब्वॉय का नया पोस्टर रिलीज किया गया। अब फिल्म के दो और नए पोस्टर सामने आए हैं।

विज्ञापन


 

gully boy - फोटो : twitter
पहले पोस्टर में रणवीर सिंह ईयर फोन लगाकर छत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में रणवीर और आलिया हैं। दोनों एक ही ईयरफोन कानों में लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर और आलिया ने फिल्म का पोस्टर अपने-अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

 

gully boy - फोटो : twitter
इससे पहले गली ब्वॉय का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर में रणवीर का किरदार कैमरे की तरफ पीठ करके बैठा हुआ है और एक ऊंची बिल्डिंग की तरफ देख रहा है। फिल्म के फर्स्ट-लुक में रणवीर एक हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ हलके नोट्स भी इस पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं, जो शायद रणवीर के किरदार द्वारा लिखे गए हैं। इस पोस्ट की टैगलाइन में दोनों ने ही लिखा है, 'अपना टाइम आएगा'।

 
विज्ञापन

alia bhatt and ranveer singh - फोटो : file photo
गली ब्वॉय को जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं और फिल्म 15 फरवरी को रिलीज होगी, जिसको फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में इसे बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है, जहां इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें