रणबीर सिंह, कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर ने बीती रात दिल्ली में जमकर ठुमके लगाए और लोगों को दिल जीत लिया। दरअसल यह सभी बॉलीवुड स्टार एक शादी में डांस परफॉर्मेंस करने आए थे। इस बीच यह बात सामने निकल कर आ रही है कि रणबीर ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। उनके डांस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।