आज के जमाने में सोशल मीडिया ताकतवर हथियार बनकर उभरा है। सोशल मीडिया के कारण ही कई लोग रातोंरात स्टार बन गए। आपको वो डांसिंग डब्बू अंकल याद हैं। जिनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उनको फिल्मों के ऑफर तक आने लगे थे। इन दिनों भुवन बादयाकर खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर 'काचा बादाम' गाने को वायरल हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन लोगों के सिर पर से गाने का खुमार नहीं उतर रहा। आज हमको आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रातोंरात स्टार भी बने, नाम कमाया और गुमनाम हो गए।