फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन लोगों को खूब मिली दौलत-शोहरत और फिर लोगों ने भुला दिया

Sat, 19 Feb 2022 03:41 PM IST
रोमा रागिनी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया के वायरल स्टार - फोटो : Social Media

आज के जमाने में सोशल मीडिया ताकतवर हथियार बनकर उभरा है। सोशल मीडिया के कारण ही कई लोग रातोंरात स्टार बन गए। आपको वो डांसिंग डब्बू अंकल याद हैं। जिनके डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। उनकी किस्मत ऐसी पलटी कि उनको फिल्मों के ऑफर तक आने लगे थे। इन दिनों भुवन बादयाकर खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर 'काचा बादाम' गाने को वायरल हुए कई हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन लोगों के सिर पर से गाने का खुमार नहीं उतर रहा। आज हमको आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रातोंरात स्टार भी बने, नाम कमाया और गुमनाम हो गए। 

 

विज्ञापन

2 of 6
डब्बू अंकल - फोटो : Social Media
डब्बू अंकल
पहले शुरुआत करते हैं डब्बू अंकल से। इनका असली नाम संजीव श्रीवास्तव है, जो भोपाल के एक इजीनियरिंग कॉलजे में प्रोफेसर हैं। एक शादी समारोह में उन्होंने डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। फिर ये डांसिंग अंकल सबके चहेते डब्बू अंकल बन गया। डब्बू अंकल इतने फेमस हुए कि बॉलीवुड सेलीब्रेटीज के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई। यहां तक की उन्हें शो में बुलाया जाने लगा। यह भी कहा गया कि उन्हें फिल्म के ऑफर भी आने लगे थे लेकिन डब्बू अंकल फिर से अपनी आम जिंदगी में लौट चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रानू मंडल - फोटो : Social Media
रानू मंडल
लता मंगेश्कर का गाना गाकर फेमस बनी रानू मंडल गुमनामी में लौट चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्टेशन से मशहूर हुईं रानू का गाया 'तेरी मेरी कहानी' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया। हर तरफ उन्हीं की चर्चा थी और उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही थी। नवंबर 2019 में रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ तीन गाने भी रिकॉर्ड किए थे। स्टार बनने के बाद रानू मंडल के तेवर काफी बदल गए थे। 

4 of 6
ओमप्रकाश मिश्रा - फोटो : Social Media
रैपर ओमप्रकाश रैप किंग
2017 में एक लड़के का गाना 'आंटी मैं आऊं क्या घंटी बजाउं क्या' खूब वायरल हुआ था। इस रैप सॉन्ग के बोल लोगों को फनी और मजेदार लगे थे। यही वजह है कि ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया। लड़के का नाम ओमप्रकाश मिश्रा है, जिसने गाना तो 2015 में बनाया था लेकिन वायरल 2017 में हुआ। अब ओमप्रकाश कहां है कोई नहीं जानता।
विज्ञापन

5 of 6
बाबा के ढाबा के मालिक - फोटो : Social Media
बाबा का ढाबा
बाबा का ढाबा चलाने वाले 80 साल के कांताप्रसाद का पिछले साल वीडियो वायरल हो गया था। कांता प्रसाद दिल्ली के मालवीय नगर में अपनी पत्नी के साथ ढाबा चलाते थे। वीडियो में वो कोरोना काल में आई दिक्कतों को साझा कर रहे थे। उसके बाद लोगों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। जिसके बाद लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। कांताप्रसाद ने अपना एक रेस्टोरेंट भी खोला था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा - फोटो : Instagram
ढिंचैक पूजा
यूट्यूबर ढिंचैक पूजा के गाने 'सेल्फी ले ली मैंने आज' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' ने उन्हें फेमस बना दिया था। उनके गाने को मिलियन व्यूज मिल रहे थे। लोग उनके गाने की अलग स्टाइल ने उन्हें स्टार बनाया। लोगों ने उनकी जमकर आलोचना भी की। ढिंचैक पूजा फिर गुमनाम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें