फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'हिचकी' से बॉलीवुड में वापसी करेगीं रानी मुखर्जी, अब बच्चा कौन संभालेगा ?

Tue, 28 Feb 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रानी मुखर्जी
विज्ञापन
बॉलीवुड की 'बबली' यानि रानी मुखर्जी बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हो चुकी है। खबर है कि रानी मुखर्जी फिल्म 'हिचकी' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म 'हिचकी' का निर्माण यशराज बैनर ही कर रहा है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई है। फिल्म 'हिचकी' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा करेंगे और मनीष शर्मा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें कि अब चर्चाएं ये चल रही हैं कि रानी के बॉलीवुड में वापसी करने के बाद घर पर उनकी बेटी आदिरा को कौन संभालेगा ? 
विज्ञापन

सब में कुछ कमियां और कमजोरियां होती हैं

रानी मुखर्जी
यशराज फिल्म की पोस्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी खुद काफी समय से बॉलीवुड में वापसी करना चाहती थी लेकिन वो कुछ ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही थीं जिसे वह चैंलेज के तौर पर ले सकें। जब उन्हें 'हिचकी' का ऑफर मिला तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दिया।

रानी का कहना है कि सब में कुछ न कुछ कमियां और कमजोरियां होती हैं। कुछ लोग उन्हें दूर कर मजबूती से वापसी करते हैं। यह एक पॉजिटिव साइन है और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला किया है। फिल्म 'हिचकी' की कहानी भी एक ऐसी मजबूत महिला की है जो अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखती है और अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलती है।
 
विज्ञापन

प्रेग्नेंट होने के बाद रानी ने छोड़ दिया था बॉलीवुड

आदिरा के साथ पापा आदित्य चोपड़ा
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी को आखिरी बार फिल्म 'मर्दानी' में देखा गया था। इस फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थीं। इसके बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। दिसंबर साल 2015 में रानी मुखर्जी ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम ​आदिरा है। अब बात ये चल रही है कि अगर रानी मुखर्जी फिल्मों में दोबारा एक्टिंग शुरू कर देंगी तो आदिरा को घर पर कौन संभालेगा ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें