फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकी ने चीन में बनाया 100 करोड़ की कमाई का नया रिकॉर्ड

Thu, 25 Oct 2018 07:55 PM IST
मनोरंजन डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
राम मुखर्जी - फोटो : file photo
विज्ञापन

कभी खंडाला गर्ल के नाम से मशहूर हुईं रानी मुखर्जी अब हिचकी गर्ल बन गई हैं। टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही एक टीचर की कहानी पर बनी उनकी फिल्म हिचकी ने चीन में सौ करोड़ का कारोबार करके नया रिकॉर्ड बनाया है। फीमेल लीड वाली हिचकी पहली ऐसी हिंदी फिल्म है, जिसने भारत के बाहर इतना बड़ा कारोबार किया है। चीन में ये फिल्म टीचर विद हिकअप के नाम से 12 अक्टूबर को रिलीज़ हुई। 

विज्ञापन


फिल्म के प्रचार के लिए रानी मुखर्जी ने चीन के शहरों बीजिंग, शंघाई, शेनजेन, गुआंगजू और चेंगदू का तूफानी दौरा किया। इस दौरे के बारे में बात करते हुए रानी मुखर्जी ने अमर उजाला को बताया, फिल्म को चीन के लोगों ने बहुत ही ज़्यादा पसंद किया है। मेरा मानना है कि अच्छे सिनेमा के सामने भाषा की कोई बाधा नहीं होती। हिचकी को चीन में मिली कामयाबी ने इसे ही साबित किया है। हमें पता था कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है लेकिन इसे दुनिया भर में इतना प्यार और तारीफ मिलना हमारे लिए गर्व की बात है और हम इसके लिए फिल्म के सभी दर्शकों के शुक्रगुज़ार हैं। 

रानी ने आगे बताया कि इस कामयाबी के लिए मैं फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा और निर्माता मनीष शर्मा को बधाई देते हुए कहना चाहूंगी कि उन्होंने फिल्म की शक्ल में एक ऐसा नायाब हीरा तलाशा जिसको दुनिया भर के लोगों ने पसंद किया। फिल्म हिचकी में रानी मुखर्जी की अदाकारी की तारीफ दुनिया के तमाम फिल्म समारोहों में भी होती रही है। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पूरे हॉल में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और फिल्म की तारीफ की। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में भी फिल्म को खूब तारीफ मिली, वहां रानी मुखर्जी ने इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें