सोनी सब एक नया शो 'मंगलम दंगलम- कभी प्यार कभी वार' लेकर आ रहा है, जो दामाद-ससुर के बीच होने वाली नोकझोंक व प्यार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। इस पारिवारिक मनोरंजक कार्यक्रम में नागार्जुन कुट्टी उर्फ अर्जुन की भूमिका करणवीर शर्मा निभा रहे हैं।
अर्जुन इंदौर में रहने वाले एक दक्षिण भारतीय परिवार का एक बेटा है, जिसकी मुलाकात साधारण लेकिन चुलबुली रूमी से होती है। रूमी का किरदार मनीषा रावत निभा रही हैं। रूमी के पिता एक बिजनेसमैन हैं। अर्जुन और रूमी एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन स्थिति उस समय मुश्किल हो जाती है, जब अर्जुन को रूमी के पिता संजीव को शादी के लिए मनाना भारी पड़ जाता है।
इसके बाद अर्जुन और संजीव के बीच जंग शुरू हो जाती है, जहां एक रूमी को दूर ले जाना चाहता है तो दूसरा उसे जाने से रोकना चाहता है। कॉमेडी, नोकझोंक और प्यार से भरपूर 'मंगलम दंगलम..' सोनी सब चैनल पर जल्द प्रसारित होगा।