फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: कुंवारी ही रह गईं रानी मुखर्जी

Tue, 25 Feb 2014 03:55 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में रानी मुखर्जी के कुंवारेपन के साथ करिश्मा कपूर की भी चर्चा है।
विज्ञापन


*पति से अलग रह रहीं करिश्मा कपूर इन दिनों फिल्मों के प्रस्तावों को इंकार कर रही हैं। ‘डेंजरस इश्क’ (2012) से वापसी की कोशिश बेकार जाने के बाद वह बहुत निराश हैं। उनके नजदीकियों के अनुसार अब करिश्मा को लग रहा है कि ज्यादा संघर्ष करना अभी ठीक नहीं क्योंकि बच्चे छोटे हैं। अतः वह विज्ञापन फिल्मों और फीता काटने के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर ही लोगों की यादों में बने रहना चाहती हैं।

*लारा दत्ता वापसी की तैयारी कर रही हैं। तीन साल पहले अपनी पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘चलो दिल्ली’ के बाद वह इसका सीक्वल ला रही हैं ‘चलो चाइना’। थाइलैंड, मलेशिया और चीन में शूट होने वाली इस फिल्म में भी लारा के साथ विनय पाठक होंगे, जो इस बार साड़ियां बेचने का काम करेंगे। फिल्म मार्च-अप्रैल में शूट होगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या दर्शक लारा को देखना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


*लोग बीती 14 फरवरी को रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की खबर का इंतजार करते रह गए। अब सूत्र खबर लाए हैं कि आदित्य को शादी की तारीख पसंद नहीं आई थी। चर्चा है कि आदित्य इन दिनों तारीखों और मुहूर्त को लेकर बहुत अंधविश्वासी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने बैनर की आने वाली फिल्मों को उन्हीं तारीखों में रिलीज करना चाहते हैं, जिनमें उनकी पिछली फिल्में हिट हुई थीं!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें