फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों के खिलाफ नहीं है मेरी फिल्मः रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कहती हैं कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म मर्दानी का उद्देश्य पुरूषों के खिलाफ धर्मयुद्ध छे़डना नहीं, बल्कि मानव तस्करी के बारे में जागरूकता लाना है।
विज्ञापन


रानी ने रियलिटी शो कौन बनेगा करो़डपति-8 (केबीसी) में 'अपने आप वूमेन वल्र्डवाइड' संस्था की कार्यकर्ता फातिमा खातून की 25 लाख रूपये जीतने में मदद की।
विज्ञापन

खुलकर बोलीं रानी

रानी नई दिल्ली में खातून और अपने आप की संस्थापक सुचित्रा गुप्ता के साथ मिलकर ल़डकियों की तस्करी के मुद्दे पर बोलीं। रानी ने कहा कि यश राज फिल्म्स की मर्दानी के जरिए वह उस विषय पर एक संदेश देना चाहती हैं, जो उनके दिल के करीब है।​​
​​
​रानी ने बताया, "हम जानते हैं कि तस्करी एक ऐसी चीज है, जो हमारे आसपास हो रही है।" उन्होंने 'मर्दानी' के बारे में कहा, "मर्द फिल्म को देखकर रोए। यह मर्दो को कोसने के बारे में नहीं है। यह पुरूषों के विरूद्ध एक धर्मयुद्ध नहीं है। यह उनके बारे में है, जो जानवर बन गए हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें