आदित्य चोपड़ा रानी मुखर्जी
- फोटो : social media
आदित्य को प्यार से कोसती हैं रानी
दरअसल, बीते दिनों रानी मुखर्जी नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में नजर आईं थी। इस दौरान नेहा धूपिया उनसे आदित्य के साथ लड़ाई को लेकर पूछती हैं, जिस पर रानी कहती हैं, हा करती हूं, मैं अपने पति को हर दिन कोसती हूं। मैं अपने पति को रोज गालियां देती हूं, लेकिन वह इतनी प्यारी चीजें करते हैं कि मैं प्यार से उन्हें कोसती हूं। मेरे परिवार में जब हम किसी को कोसते हैं, तो हम प्यार से कोसते हैं। हम नफरत से नहीं कोसते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को कोसती हूं तो मैं वाकई में उस शख्स से बहुत प्यार करती हूं।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सफल कलाकार हैं कम पढ़े लिखे, कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद भी नहीं की पढ़ाई
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी ने किया बेहतरीन अभिनय
साथ ही एक्ट्रेस ने आदिरा को लेकर कहा कि वह चाहती हैं कि मेरी बेटी एक सामान्य रूप से बड़ी हो। मैं चाहती हूं कि स्कूल मं दूसरे बच्चों की तरह उसके साथ व्यवहार किया जाए। आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आईं थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने लोगों को अपनी कहानी से और रानी ने अपने अभिनय से खूब इंप्रेस किया है।