Rani Mukerji's Mother Passed Away: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उनके परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश की है। परिवार ने उनके निधन की वजह नहीं बताई है।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। यश राज फिल्म्स ने मंगलवार, 22 सितंबर को एक बयान में इस खबर की पुष्टि की। परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है। उनकी मौत की वजह अभी तक नहीं बताई गई है।
विज्ञापन
यश राज फिल्म्स ने बयान में क्या कहा?
यश राज फिल्म्स ने अपने बयान में कहा, 'भारी मन से हम यह जानकारी दे रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां, 75 वर्षीय श्रीमती कृष्णा मुखर्जी का आज दोपहर में निधन हो गया। परिवार आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी है। इस गहरे दुख के समय में प्राइवेसी बनाए रखने का सम्मानपूर्वक अनुरोध करता है।'
मां के साथ रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेबैक सिंगर थीं कृष्णा मुखर्जी
कृष्णा मुखर्जी को कई वर्षों तक कई पब्लिक इवेंट्स में अभिनेत्री के साथ देखा गया था। कृष्णा मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से भी जुड़ी थीं और उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम किया था।
मां कृष्णा के साथ रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
मां से प्रेरित था रानी का यह किरदार
रानी अक्सर अपनी मां के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं। 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में रानी की परफॉर्मेंस के लिए कृष्णा एक बड़ी प्रेरणा थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री ने एक ऐसी बंगाली मां का किरदार निभाया था, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लड़ती है। 2023 में फिल्म के प्रमोशन इवेंट में बात करते हुए, रानी ने बताया कि हालांकि उन्होंने असल जिंदगी की कहानी से जुड़े संदर्भों का अध्ययन किया था लेकिन उनके किरदार का ज्यादातर हिस्सा उनकी अपनी मां से प्रेरित था।
यश राज फिल्म्स ने क्यों दी निधन की जानकारी?
आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा यश राज फिल्म्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। वह रानी मुखर्जी के पति भी हैं। रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। यह शादी इटली में एक निजी समारोह में हुई थी। रानी और आदित्य ने साल 2025 में बेटी आदिरा चोपड़ा का स्वागत किया था।