फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा करने जा रही हैं फिल्म डेब्यू!

Sat, 28 May 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा अभी एक साल की भी नहीं हुई हैं लेकिन वो बड़े पर्दे पर दिखने जा रही हैं। पहले जन्मदिन से पहले ही उनका फिल्मी करियर शुरू होने जा रहा है। रानी मुखर्जी इन दिनों पेरिस में हैं। हाल ही में उनके वहां प्रशंसकों के साथ तस्वीरें सामने आई थीं। रानी जमकर पेरिस के गले-मुहल्लों में घूम रही हैं। रानी मुखर्जी पेरिस में अकेली नहीं है। उनके साथ पति आदित्य चोपड़ा भी हैं। आदित्य पेरिस में फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बेफिक्रे में रणवीर सिंह और वाणी कपूर नजर आएंगे। इसके बीच चर्चा ये है कि फिल्म में रानी मुखर्जी कैमियो करती नजर आएंगी। रानी के साथ उनकी बेटी अदिरा भी फिल्म में दिखेंगी। अदिरा पिछले साल 9 दिसंबर के पैदी हुईं थीं। ऐसे में अभी एक साल की उम्र भी उनकी नहीं है और वो अपना डेब्यू कर रही हैं। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा चोपड़ा कैंप की तरफ से नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें