फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Mukerji: सिर्फ 17 की उम्र में रानी ने की थी 'कुछ-कुछ होता है'? एक्ट्रेस के दावे पर नेटिजन्स ने ली चुटकी

Tue, 18 Jul 2023 03:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स रानी मुखर्जी के अपनी उम्र को लेकर किए गए दावे को गलत ठहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान और काजोल के अलावा रानी मुखर्जी भी अहम रोल में नजर आईं। फिल्म में वह टीना के किरदार में नजर आईं। रानी मुखर्जी का कहना है कि उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 17 वर्ष थी। इतनी कम उम्र में मां का रोल अदा करना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। रानी मुखर्जी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी ने 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए दिया था ऑडिशन, इस वजह से फिल्म में नहीं किया गया कास्ट

वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो में रानी मुखर्जी कहती नजर आ रही हैं कि टीना का किरदार उस समय अदा करना उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण था। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मैं 17 साल की थी, मैंने 'कुछ कुछ होता है' में मां की भूमिका अदा की। लेकिन, शुक्र है कि उस फिल्म में मैं घोस्ट मॉम थी।' हालांकि, इस वायरल वीडियो पर नेटिजन्स रानी मुखर्जी के अपनी उम्र को लेकर किए गए दावे को गलत ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

Jailer: सोशल मीडिया पर लीक हो गई रजनीकांत की 'जेलर' की कहानी, जानें कैसा है फिल्म का प्लॉट
विज्ञापन

 
गलत है उम्र का दावा?
कुछ यूजर्स का कहना है कि जब फिल्म रिलीज हुई तो रानी 17 नहीं 20 वर्ष की थीं। वहीं, कुछ लोग इस बात पर हंस रहे हैं कि फिल्म में उन्हें बहुत कम स्क्रीन टाइम मिला तो इसमें चैलेंजिंग जैसा क्या था। एक यूजर ने लिखा, 'रानी का जन्म 1978 में हुआ। 'कुछ कुछ होता है' 1998 में रिलीज हुई। तो उनकी उम्र 17 साल कैसे हुई' एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ थ्योरी में मॉम थीं...बच्चे के साथ स्क्रीन पर मुश्किल ही कोई सीन था।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म की रिलीज के वक्त रानी की उम्र 20 साल थी। ऐसे में शूटिंग के वक्त 18 या 19 तो रही ही होगी।'

नए निर्देशकों के लिए कही यह बात
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी आखिरी बार फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेड नॉर्वे' में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन आशिमा छिब्बर ने किया था। हाल ही में रानी मुखर्जी ने इंडस्ट्री में नए निर्देशकों की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया और कहा कि न्यूकमर्स डायरेक्टर ज्यादा मेहनत से और बेहतर तरीके से काम करते हैं। उनका अब तक का अनुभव कुछ ऐसा ही रहा है।
Varun Dhawan: 'बवाल' की ओटीटी रिलीज पर वरुण धवन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अच्छी फिल्म ही चल सकती हैं यहां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें