रानी मुखर्जी, वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
मंगलवार को रानी मुखर्जी अहमदाबाद में पतंगबाजी महोत्सव में शामिल हुई। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति उत्सव से पहले आयोजित होता है। वह भी पतंगबाजी करती दिखीं। वहीं चड़ीगढ़ में एक्टर वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट को फैंस के साथ लोहड़ी का उत्सव मनाते हुए देखा गया। देखें, इन सेलेब्स से जुड़े ये वायरल वीडियो।
‘मर्दानी 3’ के प्रमोशन के दौरान उड़ाई रानी मुखर्जी ने पतंग
हाल में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मदार्नी 3' का ट्रेलर रिलीज हुआ। जल्द ही सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज होगी। रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को वह अहमदाबाद पहुंचीं। यहां एक पतंगबाजी उत्सव में शामिल हुईं। यह उत्सव मकर संक्रांति से एक दिन पहले शुरू होता है। इस मौके पर रानी ने भी लोगों के साथ पतंग उड़ाई। वह पतंग उड़ाते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं।
‘राहु केतु’ के प्रमोशन के लिए लोहड़ी फेस्टिवल में पहुंचे वरुण और पुलकित
इन दिनों वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट भी अपनी फिल्म 'राहु केतु' का प्रमोशन कर रहे हैं। वरुण शर्मा पंजाब से बिलॉन्ग करते हैं। आज लोहड़ी का त्योहार है तो इस फेस्टिवल को मनाने के लिए वह फैंस के बीच चड़ीगढ़ा पहुंचे हैं। वरुण और पुलकित ने फैंस संग लोहड़ी मनाई। साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी किया।