सार
Movie O’Romeo Controversy: हाल ही में ‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज हुआ, इसके बाद ही फिल्म काे लेकर कंट्रोवर्सी भी शुरू हो गई। अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी ने फिल्म के मेकर्स को 2 करोड़ लीगल नोटिस भेज दिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स को 2 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस है। साथ ही फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स पर कुछ आरोप भी लगाए हैं। जानिए, क्या है ये पूरा मामला?
डॉन हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने भेजा नोटिस?
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है, इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसके बाद यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। दरअसल, गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को एक नोटिस भेजा है। इसमें 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। उनका आरोप है कि फिल्म में उनके पिता की छवि को खराब तरीके से दिखाया गया है, जिसका असर उनके परिवार की इमेज पर होगा। ऐसे में उन्होंने कहा है कि जब तक मेकर्स उनकी डाउट को क्लीयर नहीं करते हैं। तब तक फिल्म की रिलीज डेट का टाला जाए। फिल्म 'ओ रोमियो' की टीम ने इस मामले को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है।
फिल्म में नजर आए ये स्टार कास्ट
'ओ रोमियो' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। जबकि फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। इस भारी भरकम स्टारकास्ट में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी को रिलीज होगी। लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखना होगा कि इस विवाद का निपटारा कैसे होता है।