फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश के चौथे पर बहू की तरह दिखीं रानी

Sat, 27 Oct 2012 11:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में यश चोपड़ा के चौथे के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उमड़ी । चौथा यश राज फिल्म्स स्टूडियो में शाम छह से सात बजे के बीच रखा गया था। 80 वर्षीय चोपड़ा का निधन 21 अक्टूबर को हुआ। यश चोपड़ा को यशराज स्टूडियो में नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रितिक रोशन, ऐश्वर्या राय समेत तमाम सितारे जुटे। खास बात यह रही कि इस चौथे पर रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा के बगल में बिल्कुल परिवार के सदस्य की तरह बैठी थीं। वह इस कार्यक्रम के वह उन सारे बंदोबस्त में व्यस्त थीं जो काम एक बहू का होता है।

रानी मुखर्जी यश की बीमारी के समय से ही उनके परिवार के साथ लगातार बनी हुई हैं। उधर यश के छोटे बेटे उदय की नजदीकियां इन दिनों नरगिस फाकरी से हैं। नरगिस भी लगातार उदय के साथ समय बिता रहीं हैं। वह भी चौथे के मौके पर लगातार मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें