फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के साथ रिश्तों में दरार पर बहन रंगोली का आया बयान

Tue, 23 May 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
kangana
विज्ञापन
कुछ समय से लगातार कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थी। हाल ही में कंगना की बहन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते  हुए इन खबरों को बेतुका बताया है। रंगोली ने इस मामले पर कहा है कि प्रेग्नेंट होने के कारण उन्हे आराम करने की सलाह दी गई है जिस  वजह से उन्होने कंगना का कामकाज संभालना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कुछ समय से खबरे आ रही थी कि कंगना और उनकी बहन रंगोली के बीच दरार आ गई है जिसके कारण रंगोली ने कंगना का मैनेजर का काम छोड़ दिया है।  यह भी अटकल लगाई जा रही है कि हाल में कई मीडिया कार्यक्रमों में कंगना के साथ देखे गए उनके भाई अक्षित ने उनके मैनेजर का काम संभाला है। 

इन सब खबरो पर हाल ही में  रंगोली ने ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है परिवार में कोई मतभेद नहीं है वो हमेशा कंगना के साथ रहेगी और उनके साथ मिलकर काम करेंगी।  
विज्ञापन


रंगोली ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने काम से ब्रेक लिया है क्योंकि मैं प्रेग्नेंट हूं और मुझे आराम करने की सलाह दी गई है। यह बहुत दुखद है कि मीडिया हमारे बारे में गलत बात कर रहा है। हम अच्छे मूल्यों के साथ पले बढ़े हैं और एक दूसरे के प्रति हमारा स्नेह कभी खत्म होने वाला नहीं है।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें