फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स के लिए मधुर भंडारकर की फिल्म में होंगे अन्नू कपूर

Tue, 23 May 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मधुर भंडारकर
विज्ञापन
मधुर भंडारकर इस साल चीन में होने वाले ब्रिक्स फिल्म फेस्टिवल में पांचो देशों के फिल्ममेकर्स के बीच अपनी फिल्म प्रदर्शित करेंगे। इस फिल्म फेस्टिवल में ब्रिक्स के पांचों देशों से एक-एक फिल्ममेकर अपनी फिल्म दिखाएंगे जिसमें भारत को मधुर रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इस बार फिल्म फेस्टिवल का थीम है, 'वेयर हैज दी टाइम गॉन।'
विज्ञापन


मधुर ने अपनी 18 मिनट की फिल्म के लिए अनु कपूर और चाइल्ड आर्टिस्ट देवर्थ मुग्दल को साइन किया है। इस फिल्म का टाइटल 'मुंबई मिस्ट' रखा गया है जो एक मध्यम वर्ग के आदमी और कूड़ा उठाने वाले एक बच्चे की दोस्ती पर आधारित है। मुंबई मिरर से बातचीत में मधुर भंडारकर ने बताया, 'ये एक प्यारी और भावुक कहानी है जिसे संजय चेल और प्रियंका घातक ने लिखा है। ये फिल्म आपको एक साथ रोने और हंसने पर मजबूर कर देगी।' इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में पांच दिनों में पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


फिल्म का प्रीमियर 23 जून को चीन में होगा। इसके बाद फिल्म सितम्बर में चीनी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें