फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' के लिए नेशनल अवॉर्ड, बोले- ‘ये मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही’

Sun, 19 Jul 2026 08:55 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

72nd National Film Awards: शनिवार की शाम को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान हुआ, जिसमें रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' ने भी एक अवॉर्ड अपने नाम किया। इस बात पर खुशी जताते हुए एक्टर ने अपने अनुभव साझा किए। 

विज्ञापन
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणदीप हुड्डा के लिए ये वक्त बेहद खास है। उनकी फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है, जो 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दिया गया।

फिल्म बनाना आसान नहीं था

विज्ञापन

इस बड़ी उपलब्धि पर रणदीप हुड्डा ने खुशी जताते हुए कहा कि वो अभी भी इस सम्मान को पूरी तरह समझने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ये फिल्म मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही। इसने मुझसे वो सब कुछ मांगा, जो मैंने पहले कभी नहीं किया।’

उन्होंने बताया कि फिल्म बनाना आसान नहीं था। रास्ते में कई मुश्किलें आईं, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और आखिर तक डटी रही। रणदीप ने इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि डायरेक्शन और को-राइटिंग भी की।

स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

टीम का किया धन्यवाद
उन्होंने कहा कि ‘मैंने ये फिल्म पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ बनाई, क्योंकि मैं वीर सावरकर की कहानी को सही तरीके से दिखाना चाहता था।’

रणदीप ने अपनी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘ये अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका है। उम्मीद है कि ये फिल्म नई पीढ़ी को वीर सावरकर के बारे में जानने और समझने के लिए प्रेरित करेगी।’

विज्ञापन

स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : एक्स
फिल्म के बारे में 
ये फिल्म आजादी के महान सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में उनके संघर्ष, त्याग और देश के लिए किए गए बलिदानों को दिखाया गया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा के साथ अंकिता लोखंडे और अमित सियाल भी नजर आए।

ये भी पढ़ें- National Awards 2026: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कार्तिक आर्यन और ममूटी ने रचा इतिहास, यामी गौतम चमकीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें