फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaat: सनी देओल की 'जाट' के लिए रणदीप हुड्डा ने किया शारीरिक बदलाव, 'रणतुंगा' का किरदार निभाने के लिए बढ़ाया वजन

Tue, 18 Mar 2025 07:03 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'जाट' में अपनी भूमिका के लिए खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में एक खूंखार खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
'जाट' में रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी आगामी फिल्म 'जाट' के लिए एक बार फिर से अपने हुनर को साबित किया है। एक क्रूर गैंगस्टर 'रणतुंगा' की भूमिका निभाते हुए रणदीप ने खुद को पूरी तरह से किरदार में ढाल लिया है। उन्होंने मांसपेशियों का वजन बढ़ाया है और अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव पर काम किया है, ताकि अपनी सबसे खतरनाक और भयंकर भूमिका को पर्दे पर उतार सकें।

विज्ञापन

रणदीप ने बढ़ाया वजन
अभिनेता ने आठ किलो वजन बढ़ाया, क्योंकि यह प्रोजेक्ट 'वीर सावरकर' के ठीक बाद था, जहां उन्होंने भारी मात्रा में वजन कम किया था। प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, रणदीप हर भूमिका को निभाने के लिए अपने अनोखी सोच के लिए जाने जाते हैं और 'जाट' भी इससे अलग नहीं हैं। पहले दिन से ही वे 'रणतुंगा' को एक वास्तविक रूप से भयावह खलनायक बनाने के लिए उत्सुक थे। उन्होंने किरदार को एक रॉ लुक देने के लिए अपने बाल बढ़ाए और अधिक भयावह अवतार देने के लिए अपने शरीर पर काम किया।'

खतरनाक होगा 'जाट' में रणदीप का किरदार
आगे बताया गया कि विवरण पर रणदीप का ध्यान बेजोड़ है और वह सुनिश्चित करते हैं कि उनके प्रदर्शन का कोई भी पहलू नकली न लगे। चाहे वह सरबजीत हो, स्वतंत्र वीर सावरकर हो या अब जाट, रणदीप कभी भी किरदार पर मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। अपने द्वारा निभाए जाने वाले किरदार में वह पूरी तरह से ढल जाते हैं और प्रशंसक उनके इसी अंदाज की प्रशंसा करते हैं। 'रणतुंगा' के साथ वे रणदीप का एक ऐसा रूप देखने जा रहे हैं, अधिक खतरनाक और वास्तव में डरावना होगा।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का टीजर 6 दिसंबर को जारी किया गया था, जिसमें दर्शकों को एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म की झलक देखने को मिली। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसांद्रा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म अप्रैल 2025 में रिलीज होगी, जिसकी सटीक तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
Rakesh Roshan: 'कहो ना प्यार है' फिल्म में राकेश रोशन ने ऋतिक को ही क्यों किया साइन? निर्देशक ने बताई वजह 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें