फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी रियलिटी शोज को ठुकरा 'MTV Big F' का दूसरा सीजन होस्ट करेंगे रणदीप हुड्डा

Fri, 10 Mar 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद रणदीप हुड्डा अब छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। रणदीप एमटीवी इंडिया के शो 'बिग एफ' को होस्ट करते दिखेंगे। यह शो युवा लोगों की फैंटेसी पर बेस्ड है।
विज्ञापन


इस शो के बारे में रणदीप काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अपने फैंस तक पहुंचने के लिए टीवी का माध्यम सबसे अच्छा है। इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले उन्हें कई शो ऑफर हुए हैं लेकिन आजतक उन्हें कोई पसंद नहीं आया। 'बिग एफ' के बारे में भी वह पहले राजी नहीं थे। उन्हें इस शो के पहले सीजन की जानकारी नहीं थी, लेकिन चैनल के मार्केटिंग चीफ से बात करने के बात उन्होंने शो के लिए हामी भर दी। आपको बता दें कि इस शो का पहला सीजन बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें