फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन पर आपत्तिजनक ट्वीट के बाद रामगोपाल बोले- 'अगर कोई नाराज है तो माफी मांगता हूं'

Fri, 10 Mar 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
राम गोपाल वर्मा
विज्ञापन
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सनी लियोन सहित देश की सभी महिलाओं पर विवादित ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। साथ ही उन्हें ट्विटर पर भी लोगों ने ट्रोल किया। फिल्म स्टूडियो सेटिंग और लाइट मजदूर यूनियन के अलावा कई नेता भी रामगोपाल के विरोध में खड़े हो गए।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे ट्वीट से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। लेकिन मैं उनसे बिलकुल माफी नहीं मागूंगा जो कानून को अपने हाथ में लेने की बात कह रहे हैं। 

बता दें कि महिला दिवस के मौके पर सनी लियोन का जिक्र करते हुए रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया था,'मैं चाहता हूं कि दुनिया की सारी औरतें पुरुषों को उतनी ही खुशी दें जितनी सनी लियोन देती हैं।' 
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वर्मा को खूब खरी-खोटी सुनाई और गालियां दीं।

साथ ही फिल्म स्टूडियो सेटिंग के प्रेसीडेंट और बीजेपी नेता राम कदम ने ट्वीट कर कहा था कि वर्मा को किसी भी तरह की शूटिंग करने की इजाजत नहीं होगी। वहीं एनसीपी की सदस्य विद्या चव्हाण ने कहा कि रामगोपाल वर्मा को माफी मांगनी चाहिए अगर नहीं मांगी तो फिर उन्हें हम चप्पल से पीटेंगे।

  If anyone is offended then I apologise for my tweet, but I don't apologise to those who threatened to take law into their hands:RG Verma pic.twitter.com/mhXl9T3BCF — ANI (@ANI_news) March 10, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें