फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने 'छावा' में क्यों मना किया था औरंगजेब का रोल? एक्टर ने खुद बताई बड़ी वजह

Sat, 23 May 2026 12:12 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Randeep Hooda On Chhaava: रणदीप हुड्डा अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'छावा' में औरंगजेब का रोल करने से क्यों मना कर दिया था?
 
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा, अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर रणदीप हुड्डा लक्ष्मण उतेकर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' में श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि उन्हें 2025 की हिट फिल्म 'छावा' में मुगल बादशाह औरंगजेब का रोल ऑफर हुआ था। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई। हुड्डा ने बताया कि उन्होंने औरंगजेब के रोल को ठुकरा दिया था। बाद में यह रोल अक्षय खन्ना ने निभाया।
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप ने ठुकराया औरंगजेब का रोल
औरंगजेब का रोल ठुकराने की वजह बताते हुए रणदीप ने 'जूम' को बताया कि जब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उनसे 'छावा' के लिए संपर्क किया था, तब वे मानसिक रूप से सही स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनका वजन बहुत कम था और उन्होंने अपना सिर मुंडवा रखा था। उन्होंने उस वक्त 'सावरकर' की शूटिंग पूरी की थी। उन्होंने कहा 'मैं एक केस से गुजर रहा था और उस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई पेचीदा मसले थे। मैं उस रास्ते पर बिल्कुल नहीं जाना चाहता था। ऐसे में जब  मेरे पास यह प्रोजेक्ट (ईथा) मेरे सामने आया, तो मुझे यह काफी लुभावना लगा।'
विज्ञापन

फिल्म 'छावा' के दृश्य में शिव स्तुति करते विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
'छावा' का कलेक्शन
'छावा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी के जीवन पर आधारित थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'छावा' का बजट 130 करोड़ रुपये था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 804 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। 

Cannes 2026: आखिरकार कान के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय, नीले गाउन में बला की खूबसूरत दिखीं अभिनेत्री


रणदीप ने किया बेटी का स्वागत
रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर 10 मार्च 2026 को एक बेटी का जन्म हुआ था। बेटी के जन्म के एक महीने बाद, रणदीप ने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' बताया।

रणदीप का काम
काम की बात करें तो, रणदीप हाल ही में 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' में नजर आए थे। नीरज पाठक के निर्देशन बनी इस सीरीज का दूसरा सीजन 15 मई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें