अपने किरदार में इस कदर ढल जाना कि उनके प्रशंसक भी ना पहचान पाएं, रणदीप हुड्डा की पहचान बनती जा रही है। अब रणदीप हुड्डा का सिख कमांडर का लुक सामने आया है। रणदीप को सिख को रोल में पहचानना मुश्किल है। रणदीप ने अपना ये लुक ट्विटर पर साझा किया है।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा सिख के रोल में दिखेंगे, आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ साराग्राही' में। 'बैटल ऑफ साराग्राही' 1897 में अंग्रेजा सेना और अफगानों के बीच हुए जंग पर आधारित है। रणदीप हुड्डा इस फिल्म में ईश्वर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले रणदीप 'सरबजीत' में पाकिस्तान में कैद भारतीय नागरिक सरबजीत के किरदार में दिखे थे।