रणदीप ने उठाए ये सवाल
यूट्यूब पॉडकास्ट पर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में रणदीप ने बताया कि उन्हें बाहर रखे जाने पर बुरा लगा। उन्होंने कहा कि इससे उनके करियर को फायदा हो सकता था और उस समय चीजें आसान हो सकती थीं। अभिनेता ने रणबीर की भागीदारी पर भी सवाल उठाया और आश्चर्य जताया कि वह प्रचार का हिस्सा क्यों थे। उन्होंने कहा, 'मैंने भी वो देखा और मुझे भी समझ नहीं आया कि रणबीर कपूर का इस पिक्चर से क्या लेना है। शायद वही से शादी शुरू हुई और मैं उन दोनों को मुबारकबाद देता हूं। अगर उनका जीवन आपस में मिला तो मैं इसे बहुत खुश हूं।'
Jaat Collection: 'जाट' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
रणदीप का वर्कफ्रंट
रणदीप को आखिरी बार 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में देखा गया था, जहां उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाई थी। रणदीप से पहले महेश मांजरेकर इस फिल्म से जुड़े थे, क्योंकि वह स्वातंत्र्य वीर सावरकर का निर्देशन करने वाले थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला किया। फिल्म में अंकिता लोखंडे ने यमुनाबाई सावरकर की भूमिका निभाई, उनके साथ अमित सियाल, चेतन स्वरूप और राजेश खेरा भी थे।