फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर ने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को याद किया, फिल्म ‘तन्वी’ को लेकर भी चर्चा में अभिनेता

Sun, 13 Apr 2025 09:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दिवंगत दोस्त और अभिनेता, निर्देशक-निर्माता सतीश कौशिक को उनकी जयंती पर याद किया। इंस्टाग्राम पर अनुपम ने एक भावुक पोस्ट भी लिखा। 
विज्ञापन
अनुपम खेर के साथ सतीश कौशिक की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले अनुपम खेर के करीबी दोस्त सतीश कौशिश का निधन हुआ। आज अभिनेता ने अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को फिर से याद किया है। एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है। जानिए, अनुपम खेर ने पोस्ट में क्या लिखा?

विज्ञापन


अनुपम खेर सतीश को हर दिन याद करते हैं 
अनुपम खेर इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त। इंसान की तो उम्र होती है लेकिन दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती है। मैं तुम्हें हर दिन याद करता हूं। कभी मैं तुम्हें खुशी से याद करता हूं, कभी आंसुओं के साथ याद करता हूं। बैकग्राउंड में हमारा पसंदीदा गाना भी लगा है, एंज्वॉय।’ सतीश कौशिक की बात करें तो साल 2023 में उनका निधन हुआ। आज उनका जन्मदिन (13 अप्रैल 1956) है। सतीश ने बेहतरीन कॉमेडी रोल फिल्मों में किए। फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ भी निर्देशित की। 

ये खबर भी पढ़ें:Anupam Kher: हनुमान जन्मोत्सव पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, 'तन्वी द ग्रेट' के लिए की प्रार्थना

 
विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी’ की चर्चा 
इन दिनों अनुपम खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म का पहला लुक जारी हुआ है। फिल्म में मुख्य भूमिका कौन सी अभिनेत्री निभा रही हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिल्म को अनुपम खेर ने ही लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें: Sikandar Kher: अनुपम खेर से कौन सी चीज सीखना चाहते हैं सिकंदर? साझा किया रॉबर्ट डी नीरो से जुड़ा किस्सा 

फिल्म बनाने में आईं चुनौतियां 
हाल ही में एएनआई से की गई बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि उन्हें फिल्म ‘तन्वी’ बनाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वह कहते हैं, ‘मैं किसी स्टूडियो के पास नहीं गया, मैंने कोई फाइनेंसर नहीं तलाश किया। कुछ लोगों ने पैसा जुटाया, धीरे-धीरे आपको ये कहानियां पता चल जाएंगी।’   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें