रणदीप ने किया वीर सावरकर का बचाव
दरअसल, रणदीप हुड्डा महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में विनायक दामोदर सावरकर का बचाव करते हुए सुने गए। क्लिप में रणदीप ने दावा किया, 'सावरकर का गांधी की हत्या में कोई हाथ नहीं था, क्योंकि अगर वह शामिल होते तो वह अपने पूर्व हिंदू महासभा के सहयोगियों को साजिश से दूर रखने के लिए बुद्धिमान थे।' इससे पहले भी रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में गोडसे के किरदार को सकारात्मक रूप से दिखाने की कोशिश के लिए भी उनकी आलोचना हो चुकी है।
रणदीप का जवाब
जब साक्षात्कारकर्ता ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का जिक्र किया तो रणदीप ने उन्हें 'गोडसे जी' कहा तो उन्हें टोका गया और साक्षात्कारकर्ता ने कहा कि आपने गोडसे को 'गोडसे जी' कहा तो इस पर भी लोगों को आपत्ति हो सकती है। इस पर जवाब देते हुए रणदीप ने कहा, 'हर कोई मरने के बाद महात्मा बन जाता है। इसलिए अगर हम उन्हें सम्मान देते हैं तो इसमें क्या बुराई है?' वहीं, इस बयान के बाद से लोगों ने रणदीप को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोगों ने लगाई लताड़
रणदीप के बयान पर लोगों ने उन्हें खूब लताड़ लगाई। कुछ यूजर्स ने कहा कि यह केवल विवाद पैदा करने के लिए था तो वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि रणदीप ने ऐसा ध्यान आकर्षित करने के लिए किया। एक यूजर ने लिखा , 'इस तरह से लोगों के दिमाग में एक नया नैरेटिव बनाने और स्थापित करने का तरीका है। पश्चिम में यह प्रयोग हमेशा सफल रहा है लेकिन भाजपा को याद रखना चाहिए कि यह भारत है और भारत सिर्फ एक राष्ट्र नहीं है, यह एक विचार है और एक विचार को हराना बहुत कठिन है।' वहीं, अन्य यूजर ने रणदीप को 'गोदी एक्टर' कहा।
Randeep Hooda: 'जाट' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए घटा लिया था 18 किलो वजन