फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप हुड्डा और काजल अपनी आंखें दान करेंगे

Sat, 04 Jun 2016 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल इन दिनों फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' के प्रमोशन में व्यस्त है। रणदीप तो अपने हर रोल में पूरी तरह डूबने के लिए जाने ही जाते हैं लेकिन इस फिल्म में निभाए रोल ने काजल को भी पूरी तरह से झकझोर दिया है। फिल्म में काजल ने अंधी लड़की का किरदार निभाया है। ऐसे में शूटिंग करते हुए काजल ने महसूस किया कि उनके लिए जिंदगी कितनी मुश्किल होगी, जिन्हें हर वक्त बस अंधेरा ही अंधेरा दिखता हो।
विज्ञापन


किरदार को करते-करते काजल को अंधे इंसानों के दर्द का अहसास हुआ तो उनके मन में ये आया कि वो इसके लिए कुछ करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, फिल्म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची काजल ने अपने आंखें दान करने की प्रतिज्ञा ली। उनके साथ रणदीप ने भी अपनी आंखों को दान करने की बात कही है।

काजल ने कहा कि आंखें शरीर का एक ऐसा हिस्सा हैं, जिसके बिना सब सूना है। आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं। काजल और रणदीप ने अंधें लोगों के लिए काम करने वाली संस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे बाद हमारी आंखें हमारे बाद किसी की जिंदगी में रोशनी भर दें, तो इससे बेहतर बात कोई हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें