फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की नानी का निधन

Sat, 04 Jun 2016 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की नानी मधु ज्योतसना का शुक्रवार को निधन हो गया है। अखबार द हिन्दू की खबर के मुताबिक, ज्योतसना 94 साल की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि मधु ज्योतसना प्रियंका की मम्मी की चाची थीं। कुछ समय पहले ही मधु ने अपना 94वां जन्मदिन मनाया था। इस पर प्रियंका ने भी उनको बधाई दी थी।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने नानी के निधन पर कहा, यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी प्यारी नानी, स्वत्रंता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक रहीं मधु ज्योत्सना का निधन हो गया है। प्रिंयका ने कहा कि वो हमेशा हमें याद आएंगी। प्रियंका ने कहा कि वो भले ही चिर निंद्रा में सो गई हैं लेकिन वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें