फिल्म 'मैं और चार्ल्स' में चर्चित अपराधी चार्ल्स शोभराज का किरदार निभा रहे रणदीप हुड्डा का कहना है कि फिल्मों अपारध को नहीं बढ़ाती हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म में शोभराज का किरदार निभा रहे हैं। उनका इस किरदार के बारे में कहना है कि शोभराज के किरदार का फायदा तो अमिताभ बच्चन ने भी उठाया है। रणदीप हुड्डा कहते हैं 'डॉन' के डॉयलॉग चार्ल्स से ही प्रेरित थे।
रणदीप का कहना है कि, 'अमित जी की फिल्म डॉन का मशहूर डायलॉग '11 मुल्कों की पुलिस..' चार्ल्स शोभराज की निजी जिंदगी से लिया गया था।' 'मैं और चार्ल्स' में शोभराज की भुमिका में नजर आनेवाले रणदीप ने 'चार्ल्स शोभराज के बारे में 10 साल कि उम्र में सुना था।' और वो 'बचपन से ही चार्ल्स को बहुत ही ग्लैमरस इंसान' के रूप में जानते हैं।
डॉन के डॉयलॉग के जिक्र के साथ ही वो कहते हैं आज अमिताभ बच्चन इतने बडे सुपर स्टार हैं, शायद मेरे लिए भी चार्ल्स शोभराज पर बनी यह फिल्म शुभ साबित हो! 14 साल के अपने फिल्मी करियर में रणदीप ने हालांकि कई हिट फिल्में दी हैं लेकिन उन्हें फिल्मों के चुनाव पर मलाल भी है।