रणबीर कपूर जल्द ही शादी चाहते हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वह इस साल के अंत तक या 2015 के शुरुआती महीनों में शादी कर लेंगे। वह शादी अपनी प्रेमिका कैटरीना कैफ से ही करेंगे। यह प्रेम विवाह न लगे इसलिए दोनों परिवार आपस में मिलकर आम सहमति बनाना चाहते हैं। इसी सिलसिले में रणबीर कपूर, कैटरीना की मां सुजैन खान से मुलाकात करने जा रहे हैं। यह मुलाकात लंदन में होगी।
अब नीत और ऋषि भी राजी
रणबीर-कैटरीना की शादी में सबसे बड़ा रोड़ा रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह बतायी जाती है। ऐसी खबरें आती रही हैं कि नीतू सिंह कैट को पसंद नहीं करतीं। शायद इसी वजह से उनका रिश्ता अब तक बन नहीं पाया है। ऋषि कपूर का इस रिश्ते पर क्या रूख है यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि रणबीर ने नीतू सिंह को इस रिश्ते के लिए राजी कर लिया है।
साथ रहने की तैयारी
रणबीर और कैटरीना शादी से पहले साथ भी रह सकते हैं। ऐसी पक्की खबरें हैं कि इन दोनों ने मिलकर एक नया फ्लैट ले लिया है। पिछले दिनों खबरें आईं थीं कि रणबीर-कैट मिलकर उस घर को सजा रहे हैं। अब यह घर कब तक बनेगा और यह दोनों साथ में कब रहेंगे यह तो भविष्य ही तय करेगा।