अपने अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह ने फिर से कुछ ऐसा कर दिया जिसके चलते वो स्पॉटलाइट में आ गए है। इस बार मामला है हीरोइन के टॉयलेट में घुसने का। घबराइए मत दरअसल, इस समय सभी अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
इसी के लिए रणवीर सिंह ने एक वीडियो सेशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये बेहद मजेदार वीडियो है। इसमें दिखाया गया हैं कि रणवीर सिंह भूमि के टॉयलेट में चले जाते है और जब भूमि आती हैं तो उन्हें देखकर घबरा जाती हैं।
पढ़ें- अपने मैनेजर के साथ सोनाक्षी सिन्हा का था अफेयर, सलमान की पार्टी में टकराए तो हुआ ये तमाशा
न सिर्फ रणवीर बल्कि वरुण धवन ने भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिस हिसाब से अक्षय कुमार की इस फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है उससे तो फिल्म की जबरदस्त हिट का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है। फिल्म की रिलीज को महज अब 2 दिन ही बचे हैं।
When you gotta go, you GOTTA GO! #ToiletEkPremKatha 🚽 this Friday! @akshaykumar @psbhumi pic.twitter.com/o8ZElvsyCH
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) August 8, 2017
Teen din mein #toiletekpremkatha. Best of luck @akshaykumar sir and @psbhumi
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Aug 7, 2017 at 10:16pm PDT