रणबीर कपूर हाल ही में बांद्रा स्थित्त, समुंद्र के सामने वाले घर में शामिल हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने एक छोटी सी पार्टी का भी आयोजन किया, और घर पर ही अपने करीबी दोस्तों को बुला कर पार्टी की।
एक सूत्र ने बताया, "उन्होंने कुछ समय पहले ही नए घर में कैट के साथ शिफ्ट होने का मन बना लिया था, लेकिन ऐसे में उनके पिता ऋषि कपूर की तबियत खराब होने के बाद उन्होंने इस योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया, और अपने पुश्तैनी घर कृष्णा राज में ही रहे।
लेकिन अब ऋषि कपूर की हालत में सुधार हो चुका है और इसके बाद रणबीर भी कुछ ही दिनों पहले कैट के साथ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। जिसे उन्हें काफी लागत और मेहनत लगा कर खुद ही डेकोरेट किया है। जिसकी शॉपिंग उन्होंने दक्षिण अफ्रीका से 'जग्गा जासूस' के समय में की थी।