गौरी खान सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज का मालकिन और जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने रणबीर कपूर का नया घर डिजाइन किया था, जिसे ना ही सिर्फ रणबीर बल्कि उनके पेरेंट्स ने भी काफी पसंद किया था।
नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर गौरी की तारीफ करते हुए एक फोटो भी शेयर की थी। और तो और मुश्किल से खुश होने वाले ऋषि कपूर ने भी गौरी के काम की तारीफ की थी।
अब रणबीर कपूर ने गौरी को बड़े ही अनोखे अंदाज में थैंक्यू बोला है। रणबीर ने गौरी को एक थैंक्यू नोट लिखा है जिसकी तस्वीर गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली है।
नोट में रणबीर ने लिखा कि गौरी के साथ काम करना काफी बढ़िया रहा और गौरी ने उनके टेस्ट अच्छे से पहचाना है।
⭐️⭐️⭐️ @neetu54 A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on Mar 24, 2017 at 8:20am PDT