फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस महिला कर्मियों के लिए रखेगी 'नाम शबाना' की स्पेशल स्क्रीनिंग

Sun, 26 Mar 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Naam Shabana Special Screening
विज्ञापन
तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' की रिलीज से पहले ही स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। ये स्क्रीनिंग दिल्ली पुलिस की 100 महिला पुलिस कर्मियों के लिए रखी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अलग-अलग पदों की 100 महिला पुलिस कर्मियों के लिए रखी गई इस स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार भी होंगे। इस स्क्रीनिंग में दिल्ली पुलिस कमीश्नर अमुल्य पटनाइक भी शामिल होंगे। इस सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'ये एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसकी स्क्रीनिंग से महिला ऑफिसर्स द्वारा किए गए कामों को सराह रहे हैं। इससे उन्हें आगे ऐसे ही काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी।' फिल्म की स्क्रीनिंग 27 मार्च को दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित की जाएगी।

'नाम शबाना' 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का स्पिन-ऑफ है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका तापसी पन्नू निभा रही है वहीं मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, मधुरिमा तुली और डैनी डैंगजोंपा सहायक रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें