रणबीर कपूर इस बात से परेशान हैं कि उनकी निजी जिदंगी को लेकर जो अफवाहें उड़ रही हैं उन्होंने उनकी जिंदगी को एक रियल्टी शो बना दिया है। वह कहते हैं कि उन्हें ऐसी बातों से शर्मिदगी झेलने वाले अपने माता-पिता के लिए बुरा लगता है।
रणबीर कपूर हाल ही में मुंबई में एक हीरो माइस्ट्रो कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे और इसी मौके पर उन्होंने अपने मन में चल रही हलचल को बयान करते हुए कहा , "ऐसी बहुत सी कहानियां हैं कि मैं अपने मां-बाप को छोड़ रहा हूं, मेरे पिता ने मुझे घर से दफा हो जाने के लिए कहा है और भी कई।