फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मां नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में पहुंचे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी दिखीं साथ

Tue, 05 May 2026 11:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Daadi Ki Shaadi Screening: नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले इसकी स्पेशनल स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर की आगामी फिल्म 'दादी की शादी' का समर्थन करने के लिए स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचे। फिल्म की स्क्रीनिंग कई और सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया। यह शाम कपूर परिवार के लिए बेहद खास रही, जहां सबने मिलकर इसका जश्न मनाया।

विज्ञापन

'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग - फोटो : ANI
'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग
रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस और मीडिया काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान पूरा परिवार एक साथ दिखा। इस दौरान नीतू कपूर का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर की बुआ रीमा जैन भी वहां मौजूद थीं। हालांकि, 'दादी की शादी' में रिद्धिमा भी खास भूमिका में हैं।

रेखा की एंट्री - फोटो : ANI
दिग्गज अभिनेत्री रेखा की एंट्री
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने भी 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग में शिरकत की। उनकी खूबसूरती और शालीनता ने सबका दिल जीत लिया।
 
विज्ञापन

दादी की शादी - फोटो : ANI
कब रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी'
'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 19वें दिन कैसा रहा 'भूत बंगला' का कलेक्शन? अक्षय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें