'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग
- फोटो : ANI
'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग
रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे। दोनों को साथ देखकर फैंस और मीडिया काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान पूरा परिवार एक साथ दिखा। इस दौरान नीतू कपूर का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर की बुआ रीमा जैन भी वहां मौजूद थीं। हालांकि, 'दादी की शादी' में रिद्धिमा भी खास भूमिका में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म 'दादी की शादी'
'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla: 19वें दिन कैसा रहा 'भूत बंगला' का कलेक्शन? अक्षय की हॉरर-कॉमेडी फिल्म की कमाई में आया बड़ा उछाल