बॉलीवुड में अपनी कैसानोवा छवि के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए सुर्खियों में हैं। श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता जल्द ही स्क्रीन्स पर रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले रणबीर इसका जोरो शोरो से प्रमोशन करने में लगे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में रणबीर चंडीगढ़ पहुंचे थे। जहां अभिनेता ने प्रेस से खुलकर बातचीत की, लेकिन यहां कुछ ऐसा हुआ कि रणबीर ने पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने वाले अपने बयान से यू टर्न ले लिया। चलिए जानते हैं माजरा क्या है...