फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर को फिल्म के लिए अशुभ मान रहे डायरेक्टर!

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने हाल में कहा कि नाकाम फिल्मों के लिए रणबीर कपूर को अकेले दोषी नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन इस जोड़ी की अगली फिल्म तमाशा के निर्माता-निर्देशक ऐसी योजना बना रहे हैं कि फिल्म के प्रमोशन की असली बागडोर दीपिका के हाथों में रहे।
विज्ञापन


सफलता समीकरणों को बदल देती है। यही कारण है कि निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा के प्रमोशन में दीपिका पादुकोण को आगे और रणबीर कपूर को पीछे रखे जाने की खबरें आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर आगामी 22 तारीख को रिलीज होना है। निर्माता-निर्देशक इसके प्रमोशन की योजनाओं में जुटे हैं। फिल्म 25 नवंबर को थियटरों में आएगी।

सूत्रों की मानें तो निर्माता रणबीर कपूर को लेकर चिंतित हैं क्योंकि बीते दो बरस में उनकी बेशरम, रॉय और बॉम्बे वेलवट जैसी बड़ी फिल्में नहीं चली है।

रणबीर का सिर्फ सरनेम चल रहा है

सिर्फ कपूर सरनेम से बॉलीवुड उनमें विश्वास दिखा रहा है, वर्ना फिल्मों का खराब चयन उनके करिअर ग्राफ को काफी नीचे ला चुका है। उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। ऐसे में सूत्र खबर लाए हैं कि तमाशा के निर्माता-निर्देशक नई रणनीति बना रहे हैं। उनके अनुसार तमाशा के प्रमोशन में दीपिका को आगे रखा जाएगा और रणबीर को पीछे!

सूत्र कह रहे हैं कि दीपिका की हालिया सफलताओं ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है कि वह रणबीर से ज्यादा भरोसेमंद हैं। पीकू के बाद माना जा रहा है कि दीपिका के नाम से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों में आएंगे। जानकारों के अनुसार फिल्म का प्रमोशन ऐसे प्लान किया जाएगा कि दीपिका ज्यादा से ज्यादा मीडिया और लोगों से मिलें।

रणबीर के सामने आने पर निर्माताओं को खतरा महसूस हो रहा है कि उनसे उनकी नाकामियों तथा कैटरीना कैफ के साथ शादी पर ज्यादा सवाल होंगे। ऐसे में फिल्म की चर्चा पीछे रह जाएगी।
विज्ञापन

शूटिंग के बहाने प्रमोशन से दूर रहेंगे रणबीर

रणबीर-दीपिका की कामयाब फिल्म ये जवानी है दीवानी के बाद से यह ऐक्टर जहां लगातार फ्लॉप रहा है, वहीं दीपिका के खाते में इस फिल्म के बाद भी लगातार सफलताएं (चेन्नई ऐक्सप्रेस, गोलियों की रासलीलाः राम-लीला, हैप्पी न्यू ईयर, पीकू) जुड़ती गईं। उनकी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी पर भी सबकी नजरें हैं।

रणबीर इस समय लंदन में हैं और फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे हैं। जानकारों के अनुसार रणबीर ने निर्माताओं से कहा है कि वह तमाशा के ट्रेलर लॉन्च पर एक दिन के लिए मुंबई जाएंगे। वह उसी दिन वापस भी लौटेंगे। ऐसे में संभव है कि रणबीर अगली फिल्म की शूटिंग की आड़ में तमाशा से दूर रहें।

सूत्रों के अनुसार वह इसलिए भी फिल्म के प्रमोशन से थोड़ा दूर रह सकते हैं क्योंकि कैटरीना कैफ को दीपिका के साथ उनकी नजदीकियां पसंद नहीं हैं। तमाशा के निर्माता-निर्देशक भी चाहेंगे कि फिल्म की रिलीज से पहले फालतू बातें न हो। इसलिए वह प्रमोशन में दीपिका को ही आगे रखेंगे और रणबीर को पीछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें