किस बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगे रणबीर
इन दोनों रणबीर कपूर ‘रामायण भाग 1' और ‘लव एंड वॉर’ फिल्मों की शूटिंग कर रहे है, जो लगभग अक्तूबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। शूटिंग खत्म होने से पहले ही रणबीर ने अगली फिल्मों की योजना बनाना शुरू कर दिया है। रणबीर संदीप रेड्डी वांगा कि ‘एनिमल पार्क’ से पहले एक और बड़े प्रोजेक्ट पर करना चाहते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू हो सकती है।
पिंकविला की एक खबर के अनुसार, रणबीर कई स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। उनमें दो बड़ी फिल्में सबसे मजबूत दावेदार हैं। पहली- अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ और दूसरी यश राज फिल्म्स की ‘धूम 4’। रणबीर ने दोनों फिल्मों के मूल आइडिया सुन लिए हैं। दोनों की कहानी उन्हें पसंद आई है। लेकिन वे पूरी लिखित स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।
‘धूम 4’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर रणबीर की तैयारी
‘धूम 4’ शुरुआती स्टेज में है। अभी डायरेक्टर भी फाइनल नहीं हुआ है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में कास्टिंग की समस्या आ रही है। दीपिका पादुकोण अमृता का रोल करने वाली थीं, लेकिन दोबारा प्रेगनेंसी की वजह से अब दूसरी अभिनेत्री की तलाश की जा रही है। दरअसल, रणबीर ‘रामायण 2’ और ‘एनिमल पार्क’ के बीच के समय में एक बड़ी फिल्म करना चाहते हैं।
फिलहाल, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को थोड़ी ज्यादा प्राथमिकता मिल रही है। हो सकता है कि जून 2026 तक रणबीर अंतिम स्क्रिप्ट पढ़कर अपना फैसला ले लेंगे। इस बीच रणबीर फिल्ममेकर्स से मिल रहे हैं और अपने व्यस्त शेड्यूल में समय निकालकर नए आइडिया पर काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: रैपिड-फायर राउंड के दौरान मुश्किल में फंसे विजय वर्मा, बताया कार्तिक को 'पीआर का बादशाह'; यूजर्स ने किए कमेंट....