6 नवंबर को अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले आलिया और रणबीर काफी खुश हैं। दोनों अपनी लिटिल प्रिंसेस को अपनी जिंदगी में पाकर अपने आपको सौभाग्यवान समझ रहे हैं। पिछले दिनों बेटी के नाम की जानकारी देने के बाद अब हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी नन्ही राजकुमारी को क्या पुकारना है। अभिनेता बोले, 'हमारी बेटी का नाम राहा है।'
Cirkus: रोहित शेट्टी ने बड़े राज से उठाया पर्दा, बताया 'गोलमाल 5' और 'सर्कस' के बीच का कनेक्शन
तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने लिखा था, 'बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बांग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।'