फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संजू' में न्यूड सीन पर बोले रणबीर कपूर, 'पहली ही फिल्म में गिर गया था टॉवल'

Thu, 31 May 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संजू - फोटो : Screengrab from Sanju Trailer
विज्ञापन
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। दर्शक  रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। इस ट्रेलर में एक और सीन की चर्चा है वो है रणबीर कपूर का न्यूड हो जाना।
विज्ञापन


दरअसल बम ब्लास्ट में फंसे संजय दत्त को पूछताछ के लिए जब पुलिस स्टेशन बुलाया जाता है तो वहां उनके सारे कपड़े उतारकर तलाशी ली जाती है। इस सीन में रणबीर पूरी तरह से न्यूड दिख रहे हैं। खैर इस फिल्म से पहले बी रणबीर कपूर न्यूड हो चुके हैं।

ट्रेलर लॉन्च इंवेट पर पहुंचे रणबीर कपूर ने  फिल्म में न्यूड सीन देने पर कहा कि ‘संजू’ में उन्हें यह सीन करने में कोई भी मुश्किल नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं तो पहली फिल्म में ही न्यूड चला गया था। मेरा टॉवल गिर गया था। मैं असल जिंदगी में थोड़ा शर्मीला हूं, लेकिन जब कैमरे के सामने होता हूं तब आपको अपनी भावनाओं को लेकर न्यूड रहना पड़ता है।' 
विज्ञापन


‘संजू’ 29 जून को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, मनीषा कोईराला और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें